नई दिल्ली: यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़े चर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि इस मामले में दर्ज FIR कानून की कसौटी पर टिक नहीं पाती। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने खास तौर पर NDPS एक्ट और वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की कुछ धाराओं की वैधता पर विचार किया और पाया कि इन धाराओं के तहत कार्रवाई उचित नहीं थी। दरअसल, एल्विश यादव पर आरोप था कि वीडियो शूट में सांप के ज़हर का इस्तेमाल किया गया और कथित तौर पर रेव पार्टियों में ड्रग्स से जुड़ाव था।
