केंद्रीय राज्य मंत्रियों की उपस्थिति में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में संगीतमय श्रीराम कथा “नदियों के राम” का दिव्य आयोजन सम्पन्न

नई दिल्ली: नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में संगीतमय श्रीराम कथा “नदियों के राम” का दिव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस विशेष कथा का वाचन विख्यात कथावाचक डॉ. अशोक हरिवंश “भैया जी” द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।डॉ. अशोक हरिवंश ने कथा के माध्यम से नदियों के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व को श्रीराम के आदर्शों से जोड़ते हुए अत्यंत प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में नदियाँ केवल जलधारा नहीं, बल्कि जीवन, आस्था और सभ्यता की आधारशिला हैं। विशेष रूप से डॉ. अशोक हरिवंश शिक्षा और राम, स्वास्थ्य और राम, नारी सम्मान और राम, दिव्यांग और राम, वृक्ष और राम, नदियों के राम तथा किन्नरों के राम जैसे नूतन विषयों पर शोधपरक कथाएँ प्रस्तुत करते हैं, जो समाज को समकालीन दृष्टि के साथ सनातन मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी, मुख्य अतिथि के. एन. गोविंदाचार्य, भाजपा के केंद्रीय महासचिव सिंह, शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक आचार्य मनीष जी, शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनीत गोस्वामी, शिव शक्ति संस्था के राष्ट्रीय महासचिव संकेत शर्मा, जल योद्धा पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कथा की विषयवस्तु और प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्रचेतना के समन्वय का प्रेरक आयोजन बताया।

Leave a comment