कैलाश मानसरोवर यात्रियों को मुख्यमंत्री ने ₹1 लाख की अनुदान राशि वितरित की


अनुदान राशि रु.1.5 लाख करने का अनुरोध- के.के. सिंह

लखनऊ। कैलाश मानसरोवर 2025 के यात्रियों के स्वागत व ₹1 लाख अनुदान राशि वितरण समारोह का आयोजन उ.प्र. धर्मार्थ कार्य विभाग तथा कैलाश मानसरोवर सेवा समिति लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से लोक भवन सभागार में किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने मा. मुख्यमंत्री जी का स्वागत पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण करके किया।

मुख्यमंत्री ने कैलाश यात्रियों को अनुदान राशि का चेक वितरित करते हुए कहा “आपने कैलाश पर्वत एवं मानसरोवर झील का दर्शन एवं परिक्रमा का सौभाग्य प्राप्त किया आप लोग धन्य है, आपको शत-शत प्रणाम है।” वरिष्ठ कैलाश यात्री आनंदपाल सिंह निंबाड़िया (पूर्व आई.जी. आइटीबीपी) ने बताया कैलाश एक पर्वत नहीं बल्कि हिमालयी सभ्यता, कुमाऊँनी सांस्कृतिक परंपरा और भारतीय आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है।

के. के. सिंह, समिति अध्यक्ष ने कैलाश यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं पर्यटन मंत्री महोदय की उपस्थिति में कैलाश यात्रियों को अनुदान राशि दिए जाने हेतु समिति उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है। उन्होंने बताया लिपू मार्ग से यात्रा व्यय रु.231007 तथा नाथुला मार्ग से रु.335978 हो गया है। अतः हम समिति की ओर से मुख्यमंत्री से अनुदान राशि 1.5 लाख रुपये करने का अनुरोध करते हैं।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष- के.के. सिंह, वरिष्ठ कैलाशी आनंदपाल सिंह निंबाड़िया, आशुतोष अग्रवाल- उपाध्यक्ष, सचिव- डा.आर.एस. भदौरिया, कोषाध्यक्ष- एम.पी. पाठक, मीडिया प्रभारी- अनिल तिवारी तथा अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया 2025 में उ.प्र. के 555 कैलाश यात्रियों में सरकारी माध्यम से 84 यात्री तथा प्राइवेट माध्यम से 471 यात्रियों ने कैलाश यात्रा पूरी की। अंत में समिति के सचिव डा. आर. एस. भदौरिया ने कार्यक्रम आयोजन हेतु सभी कैलाश यात्रियों, मुख्यमंत्री के सलाहकार, पर्यटन एवं वित्त मंत्री, धार्मिक कार्य विभाग के निदेशक आदि सभी का हार्दिक धन्यवाद किया।

Leave a comment