हमारी संस्कृति का अनमोल अवसर होली: विभागाध्यक्ष

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग का होली मिलन समारोह

लखनऊ। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग का होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष इं. ए.के. द्विवेदी ने कहा कि हमारी संस्कृति का अनमोल अवसर होली का पर्व है। जीवन के विविध रंगो का आयाम होली पर्व है। पदवार जिम्मेदारी छोटे से लेकर बड़े तक की तय होनी चाहिए, समस्या है तो उसका समाधान है। आप समस्या ओर सुझाव दिल खोलकर मेरे सामने रखियें। मेरे स्तर पर कभी भी निराशा हाथ नही लगेगी। हम सबकों मिलकर काम करना होगा। उहोंने कहा कि प्रदेश विकास में जूूनियर इंजीनियर्स की भूमिका को नकारा नही जा सकता। समारोह को पूर्व विभागाध्यक्ष, सलाहकार इं. वी.के. सिंह और प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क इं. मुकेश चन्द्र शर्मा ने सम्बोधित किया। समारोह के दौरान अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त उनके द्वारा एकता सूत्र टाईटल विषेषांक का विमोचन किया गया। लाटरी द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह में कई इंजीनियर्स को लाली लिपिस्टीक तो कई को बेलन आदि इनाम दिया गया।

कार्यक्रम को अतिथि तकनीकी सलाहकार इ.विजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मै कई अवसरों पर आपके संगठन के कार्यक्रम में शामिल हो चुका हूॅ। आपके द्वारा किये जाने वाले आयोजन हर संगठन के लिए मार्गदर्शक साबित होते है। प्रमुख अभियंता ग्रामीण संड़क इं. मुकेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि लम्बे समय से विभाग में सेवा के दौरान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के विविध आयोजनों को अच्छी तरह से देखा है, संघ की बेहतर पहल और उच्च विचार के कारण ही यह संघ प्रदेश की कर्मचारी समाज में अपना अलग स्थान रखता है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि मैने अपने कार्यकाल में जो कार्यक्रम शुरू कराये उस परम्परा को आगे बढ़ाने में वर्तमान पदाधिकारियों की भूमिका के लिए उन्हें साधुवाद दूंगा। संघ की एकता बनाए रखने में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष इं. एन.डी. द्धिवेदी ने कहा कि होली मिलन समारोह के बहाने हमारी आपकी एक मुलाकात हो जाती है। किसी के मन में अगर कोई मतभेद होता है तो आपस में गले मिलकर दूर कर लिया जाता है। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष एच.एन मिश्रा ने कहा कि परम्परा का निर्वाहन हमें समाज से जोड़ता है। जबकि देश और प्रदेश की सेवा हमें अपने गौरव का अनुभव कराती है। इस तरह के आयोजन हर संवर्ग को करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राजर्षि त्रिपाठी ने किया।

अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में लटूरी लट्ठकी शुरूआत करते हुए कहा कि ‘‘ मेरे हाथ में सिर्फ इसलिये कोई दुःख की रेखा नही है। माता पिता के अलावा मैने, किसी भगवान को देखा नही है। हास्य काव्य पाठ को आगे बढ़ाते हुए हास्य कवियत्री हेमा पाण्डेय सीतापुर ने कहा कि ‘‘ मोहब्बत की यह डोरी है इसे कमजोर मत करना, मुझे चुपके से मिल लेना कभी भी शोर मत करना, तुम्हारे बिन मेरा जीना मेरा मरना भी है मुश्किल, मुझे सल्फास दे देना मगर इग्नोर मत करना। आगरा से आए कवि भगवान सहाय से पढ़ा कि ‘‘ बुलट चालने वाले अब स्पेल्डर मांग रहे है, जो टेण्डर मांग रहे थे अब वे सिलेण्डर मांग रहे है।कानपुर से पधारे मानस मुकेश ने पढ़ा कि पीढ़ी की पीढ़ी डूब गई दिन-रात विडियो कालिंग में।ं इटावा के रोहित चौधरी ने पढ़ा कि मैं भूषण की सिंह गर्जना खुद की ताकत रखता हॅॅूं, वन्दे मातरम् होठों पर और दिल में भारत रखता हूॅं। प्रयागराज से शिरकत करने वाले कवि दिनेश पाण्डेय ‘‘नजर ’’ ने पढ़ा कि ऑखों में ऑसू भी होंगे, जज्बात तो आने दो , पूरे सारे सपने होगें, रात तो आने दो, गड्ढ़ों से मुक्त सड़क होगी, ये वादा मेरा है, सारे गड्ढ़े भर जायेगें, बरसात तो आने दो।समारोह में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, चेयरमैन संघर्ष समिति सतेन्द्र त्रिपाठी, इं. राजेश वर्मा, इं विनोद गौतम, इं. वीके. पाण्डेय, इं. सुनील पाण्डेय, इं. के.के. गौतम, इं. ए.के.मिश्रा, इं. दिवाकर राय, इं. जी.एन.सिंह, के अलावा सहयोगी संगठनों के इं. एस.डी. द्विवेदी, इं. विनोद कुमार तिवारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, इं अमरजीत यादव, इं. प्रवेश गौड़ आवास विकास, इं. राकेश याादव महासचिव सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सत्यजीत पाल, इं. तुलसी राम राजकीय निर्माण निगम, इं. राजीव शाक्य, इं. अरूण कुमार लघु सिंचाई, वरिष्ठ डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी इं. अमरनाथ, एस.पी. मिश्रा, रवि भाटिया, प्रदीप शुक्ल के साथ परिषद के नेता डा. नरेश और लोक निर्माण विभाग भारत सिंह यादव,मनीष शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला, रामलखन, जे.पी. तिवारी रामराज दुबे, हरिकेश यादव, षिवकुमार यादव, सुभाषचंद मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment