सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में चल रहे सीतापुर विधानसभा के अंतर्गत नगर १, नगर २ व रामकोट मंडल के द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता उपस्थित रहे उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए जिला अध्यक्ष व सीतापुर विधानसभा के सभी मंडल पदाधिकारियों को साधुवाद दिया।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की मात्रा एक ऐसी पार्टी है जो अपने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी व राष्ट्र धर्म की सेवा के लिए प्रशिक्षित करती है इसी के अंतर्गत आज का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने आगामी समय में पार्टी के पदाधिकारी को ऊर्जा के स्रोत को दुगना करके पार्टी सेवा करने का मंत्र भी दिया।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि 2 दिन के प्रशिक्षण में मंडल के समस्त पदाधिकारी प्रशिक्षित हुए हैं मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी कार्य दक्षता देखने को मिलेगी।
उन्होंने प्रशिक्षण में आए हुए सभी पदाधिकारी को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं सफल आयोजन के लिए नगर वन के अध्यक्ष राजन गुप्ता नगर टू के अध्यक्ष पंकज पांडे एवं रामकोट के मंडल अध्यक्ष अमित दीक्षित की सराहना की। कार्यक्रम में विधानसभा की विधानसभा सदर प्रवासी जया सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। वही वक्ता के रूप में उदित वाजपेई नैमिष रत्न तिवारी श्री प्रकाश सिंह सहित पार्टी के अपेक्षित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।।
