लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन हिन्दुस्तान के बैनर तले रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत व महंगाई के विरोध मे भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के तत्वावधान राष्ट्रीय अध्यक्ष मो.सलमान व राष्ट्रीय महासचिव अजय यादव की अगुवाई में बढ़ती रसोई गैस (सिलेंडर) की किल्लत व महँगाई के विरोध में किसान कार्यालय दुबग्गा से सीतापुर बाईपास तक जोरदार पैदल मार्च निकालते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों और मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए महँगाई कम करने की माँग की।इस दौरान दुबग्गा उपनिरीक्षक मजीद अहमद व सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार पटेल को ज्ञापन सौंपकर आम जनता और किसानों पर पड़ रही महँगाई की मार से अवगत कराया गया। तथा यह भी कहा गैस सिलेंडर की हो रही किल्लत को दूर किया जाए जिससे आम जनता राहत मिले और गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अजय यादव, युवा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जमाल अंसारी, युवा प्रदेश सचिव अयान, प्रदेश उपाध्यक्ष वकार, किसान प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, जिला अध्यक्ष महिला सभा श्वेता वैश, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, रानी रावत,युवा जिला अध्यक्ष सैफ पठान, जिला उपाध्यक्ष प्रियांश सिंह वैश, युवा जिला उपाध्यक्ष अरशद मामा, जिला उपाध्यक्ष महताब, कलीम मामा, असगर भाई, नईम भाई, अक्की भाई, नसीम गाजी, हिमांशु, रजी भाई संगीता सहित संगठन के अनेक किसान-मजदूर साथी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
