सीतापुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वर्गीय रामलाल राही के पौत्र व पूर्व विधायक रमेश राही के पुत्र डॉ. आयुष राही ने लखनऊ विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ़ लॉ की प्रोफ़ेसर डॉ. विनीता काचर के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. आयुष राही ने ‘भारत में ट्रांसजेंडर, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सम्बन्ध में आरक्षण नीति के उभरते आयाम’ विषय पर शोध किया है। उन्होंने नेट व जेआरएफ परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इसके पूर्व श्री राही ने बीएएलएलबी व एलएलएम की भी डिग्री भी हासिल कर चुके है। डॉ. आयुष राही का कहना है कि पीएचडी करने की प्रेरणा मेरे बाबा स्वर्गीय रामलाल राही व पूर्व जिला पंचायत सदस्य व मेरी माँ मंजरी ने दी थी।
डॉ. राही को पीएचडी की उपाधि मिलने पर परमात्मा वर्मा, रामदयाल अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानप्रकाश सिंह ‘प्रतीक’, विनय मोहन, देवेंद्र शुक्ला, प्रदीप दुबे, अनिल शुक्ला, इब्नी अब्बास, जगतपाल यादव, नरेंद्र पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र अवस्थी, उत्तम शर्मा व परिवारीजनों, शुभचिंतको ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं कि वह इसी प्रकार सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहे।
