जिला कारागार सीतापुर में रोज़ा इफ्तार का आयोजन, भाईचारे और अमन का दिया संदेश

मौलाना अबुल हसन नदवी एकेडमी व मरकज़ी कमेटी जुलूस-ए-मुहम्मदी की पहल, रोज़ेदारों के साथ इफ्तार कर दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश!

सीतापुर: रमज़ान माह के अवसर पर जिला कारागार सीतापुर में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मौलाना अबुल हसन नदवी एकेडमी और मरकज़ी कमेटी जुलूस-ए-मुहम्मदी की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें रोज़ेदारों के साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे, अमन और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रमज़ान के मुकद्दस महीने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना इबादत, सब्र, रहमत और इंसानियत की सेवा का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी एकता, भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।

इफ्तार कार्यक्रम में अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद असलम विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ उपाध्यक्ष वकील अहमद, शहाब खां, नूरूल हक़, मोहम्मद तारिक अंसारी और आरिफ सिद्दीकी भी उपस्थित रहे। वहीं सेक्रेटरी सैय्यद मोहम्मद आदिल और साद अंसारी सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की।

Leave a comment