लखनऊ। जनता दल यूनाइटेड के सर्वमान्य नेता, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी के सुपुत्र युवा नेता निशांत कुमार जी के जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करने पर जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय पर धूम धाम के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने अपने संदेश में निशांत कुमार के पार्टी से जुड़ने का स्वागत करते हुए कहा कि उनके इस निर्णय से पार्टी के कार्यकर्ताओं के अन्दर जबरदस्त उत्साह और जोश है और चारों तरफ खुशी की लहर है क्योंकि बहुत दिनों से पार्टी के जिम्मेदार नेताओं की यह मांग थी कि निशांत कुमार पार्टी से जुड़ें। आज सभी की मांग पूरी हुई और निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया।उन्होंने कहा कि सदस्यता ग्रहण समारोह में निशांत कुमार के संबोधन से यह स्पष्ट हो गया है कि उनमें पार्टी को मजबूत करने का जज्बा है। उनके इस कदम से पार्टी संगठन बिहार सहित अन्य प्रदेशों में भी मजबूत एवं सक्रिय होगा। आज उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह है और इसीलिए पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर निशांत कुमार के चित्र के सामने मिष्ठान वितरण किया गया और सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए खुशी मनाई।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर जी पटेल, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, हरि किशोर उत्तम,प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, प्रदेश प्रवक्ता प्रो के के त्रिपाठी, कुंवर अजय सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष नंदन, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश गुप्ता किऺकर , प्रदेश सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव निसार खान,लखनऊ जिला अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, लखनऊ जिला महासचिव तेज कुमार सरना लखनऊ महानगर अध्यक्ष मंजर अब्बास,बरिष्ठ नेता डॉ जितेन्द्र सिंह सचान, संदीप वर्मा ,मुसाफिर सिंह, बृजभूषण सिंह, सी एल वर्मा, राकेश सिंह, फूल चन्द्र आर्या, किरन द्विवेदी,ऋषभ सिंह रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लखनऊ के लोकप्रिय चिकित्सक और आनन्द नर्सिंग होम के मालिक डॉ आनन्द वर्मा ने पार्टी की विचारधारा और नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने का संकल्प लिया।
