राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर “फार्मा अन्वेषण” कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस (फार्मा अन्वेषण) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी एवं स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रो. एम. एल. श्रॉफ के योगदान को स्मरण करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान में फार्मासिस्ट की बदलती भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस वर्ष कार्यक्रम की थीम रखी गई। कार्यक्रम में फार्मा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए अकादमिक, उद्योग, अनुसंधान, नियामक और व्यावहारिक क्षेत्रों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के डीन प्रो. (डॉ.) सैयद मिस्बाहुल हसन के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने मुख्य अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए प्रो. एम. एल. श्रॉफ के योगदान तथा भारत में फार्मेसी शिक्षा के विकास पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आईएचपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर. ए. गुप्ता तथा चीफ फार्मासिस्ट एवं पूर्व चेयरमैन, स्टेट फार्मेसी काउंसिल सुनील कुमार यादव उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने अपने संबोधन में प्रो. एम. एल. श्रॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका और भारत में फार्मेसी शिक्षा के विकास में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।अपने संबोधन में श्री आर. ए. गुप्ता ने दवाओं के सुरक्षित निस्तारण (डिस्पोज़ल), सरकारी संस्थानों में फार्मासिस्ट के रिक्त पदों तथा विद्यार्थियों को नेशनल फार्मुलरी ऑफ इंडिया और इंडियन फार्माकोपिया का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।वहीं सुनील कुमार यादव ने भारत और विदेशों में फार्मासिस्ट की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और सुरक्षित एवं प्रभावी दवा उपयोग में उनकी महत्ता बताई। उन्होंने यह भी कहा कि “दवा अपनी निर्धारित समाप्ति तिथि से पहले भी एक्सपायर हो सकती है”, और ऐसी परिस्थितियों को सही ढंग से समझना और प्रबंधित करना केवल एक योग्य फार्मासिस्ट ही कर सकता है।कार्यक्रम के आयोजन में सह-संयोजक प्रो. (डॉ.) तारिक महमूद, प्रो. (डॉ.) कुलदीप सिंह तथा डॉ. इरफान अज़ीज़, प्रिंसिपल, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जुबेर अख्तर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और अतिथियों, आयोजकों, संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Leave a comment