डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने धूमधाम से मनाया अपने मित्र नित्यनन्द यादव का जन्मदिन

संतकबीरनगर के प्रतिष्ठित सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने बालसखा और सपा नेता नित्यनन्द यादव का जन्मदिन बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। शहर के लोटस होटल में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिले के प्रथम नागरिक व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने विशेष रूप से शिरकत की, जहाँ डॉ. उदय और जिला पंचायत अध्यक्ष ने साथ मिलकर केक कटवाया और नित्यनन्द यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान डॉ. उदय की टीम ने फूलों का भव्य गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन के समारोह में चार चाँद लगा दिए। अपने मित्र डॉ. उदय से मिले इस अपार प्रेम और सम्मान से अभिभूत होकर नित्यनन्द यादव ने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निहालचंद पाण्डेय, रविनेश श्रीवास्तव, चिंतामणि उपाध्याय, नितेश द्विवेदी, सुभाष तिवारी और होटल मैनेजर नंदन पाण्डेय सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment