सीतापुर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी सीतापुर के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में संयुक्त आबकारी आयुक्त, लखनऊ जोन, उप आबकारी आयुक्त (लखनऊ प्रभार) एवं जिला आबकारी अधिकारी सीतापुर के पर्यवेक्षण में सोमवार (16 फरवरी 2026) को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 द्वारा मय स्टाफ व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत थाना संधना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर में संदिग्ध स्थानों की सघन चेकिंग की गई। दबिश के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल 4 अभियोग पंजीकृत किए गए। कार्रवाई में 42 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा 240 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट किया गया।इसके साथ ही आबकारी दुकानों पर गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराया गया। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर, POS से बिक्री, ऑनलाइन भुगतान, और CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली का भी परीक्षण किया गया।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन की रोकथाम के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर और सख्ती से जारी रहेगा।
