महाशिवरात्रि पर प्रयागराज संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था की डुबकी से गूंजा हर-हर महादेव

प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। भोर से ही त्रिवेणी संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर भक्तों ने भगवान शिव का स्मरण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

हर-हर महादेव के जयघोष से संगम तट गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान के उपरांत पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से विशेष रूप से महाशिवरात्रि स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ एनडीआरएफ की टीमें भी मुस्तैद रहीं। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा।श्रद्धालुओं का मानना है कि महाशिवरात्रि के दिन संगम में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। दिनभर संगम तट पर आस्था और भक्ति का यह संगम देखने को मिलता रहा।

Leave a comment