लखीमपुर-खीरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजगढ़ मोहल्ला निवासी गिरिश गुप्ता ने सीतापुर मार्ग पर भंडारे का आयोजन किया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शिव मंदिरों में जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। पूरा दिन भंडारा निर्बाध चलता रहा। शाम के समय विशेष रूप से ठंडाई का भी वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता पूर्वक ग्रहण किया।
