शाहजहांपुर। दैनिक जागरण” के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, नेशनल हाईवे 30 पर दबंगों ने वारदात को दिया अंजाम, बाइक सवार दबंग गोली मारकर हुए मौके से फरार। जनपद सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके में हुई वारदात। सीओ, एडिशनल एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर। पत्रकारों में आक्रोश, वहीं सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोशिएशन शाहजहांपुर ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और शासन प्रशासन से मांग करता है कि हत्यारों को फांसी व पीड़ित परिवार को 2 करोड़ की आर्थिक मदद दी जाए।
