सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर ने सीतापुर तथा बिसवां के विभिन्न स्कूलों के संचालकों तथा वहां के प्रधानाध्यापकों का सम्मान प्रशस्ति पत्र तथा शॉल दे कर किया तथा भविष्य में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सीतापुर शिक्षण संस्थान की सचिव डॉक्टर सुमन मेहरोत्रा, प्रिंसिपल राकेश सिंह तथा हेडमिनिस्टर्स सीनियर विंग फरह़ इमाम तथा हेडमिस्ट्रेस जूनियर विंग सविता सिंह उपस्थित रहे।




प्रिंसिपल राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा की इन स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कार्य अत्यंत सराहनीय है बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की ओर ले जाना तथा उन्हें एक सच्चा नागरिक बनने की शिक्षा देना यह शिक्षकों का ही कर्तव्य होता है किंतु यह कार्य अत्यंत कठिन होता है इसके लिए सच्ची लगन और निष्ठा की आवश्यकता होती है जो आप सभी ने दिखाई है आपके यहां से पढ़ कर निकले छात्रों ने अलग-अलग क्षेत्र में अपने सीतापुर जिले का नाम रोशन किया है मैं आप सभी को आगे भी ऐसे ही सफलताओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

डॉ सुमन मेहरोत्रा ने इस विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।





यह शिक्षक सम्मान सीतापुर के मदर्स प्राइड स्कूल की प्रेसिडेंट मोनिका आनंद, सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार मिश्रा, लिटिल एंजेल स्कूल की प्रधानाध्यापिका शैल श्रीवास्तव, फास्टर किड स्कूल के संचालक रामेंद्र , बचपन स्कूल की प्रधानाध्यापिका रश्मि वैश्य, बी एन एस डी पब्लिक स्कूल बिसवां के दोनों ब्रांचो के प्रधानाध्यापक फ्रांसिसका गिल, देवेंद्र वर्मा तथा विद्यालय के संचालक अमन मेहरोत्रा, नमन मेहरोत्रा सनशाइन पब्लिक स्कूल बिसवां की प्रधानाचार्य चंचल तथा संचालक सुनील रस्तोगी, कमलेश मोंटेसरी विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सरीन का किया गया।
