सीतापुर: महाकुंभ-2025 के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन व जनपद सीतापुर की सुचारू यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा सुगम आवागमन एवं यातायात तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित को आवश्यक निर्देश प्रदान किये।सीतापुर जंक्शन पहुंचकर एक नम्बर प्लेटफॉर्म का निरीक्षण करते हुए रेलवे के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।स्टेशन के बाहर यातायात को व्यवस्थित बनाये रखने हेतु यातायात निरीक्षक व चौकी इंचार्ज आदि को आवश्यक निर्देश प्रदान किये।


टोल प्लाजा-आने जाने वाली गाड़ी, अन्य राज्य से आने वाली गाड़ी, ट्रेवलर एवम विशेष वाहन जो प्रयागराज महाकुंभ गतव्य से संबंधित हो कि संख्या उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी महोदय ने टोल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भीड़/जाम आदि संबंधित अव्यवस्थाएं किसी भी स्थिति में उत्पन्न न होने पाए।पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने टोल से संबंधित आवश्यक जानकारी लेकर निर्देश दिये कि संबंधित थाने व पुलिस के संपर्क में रहकर भीड़/जाम व अन्य अब्यवस्थाये उत्पन्न होने की संभावना के दृष्टिगत समन्वय बनाये रखे व समय से सूचनाएं उपलब्ध कराते रहे, जिससे समस्या उत्पन्न होने के पहले ही सुधार किया जा सके।बस स्टैंड पहुंचकर आधारभूत सुविधाओं से लेकर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। कितनी बसे ऐसी हैं जो प्रयागराज को जा रही है। श्रद्धालु/भीड़ आदि की जानकारी लेकर जिलाधिकारी अभिषेक आंनद ने निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाओ को सामान्य बनाये रखा जाए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने परिवहन विभाग की अधिकारी को निर्देश दिया कि भीड़/जाम व अन्य समस्या उत्पन्न होने की संभावना लगे तो चौकी इंचार्ज को सूचित कर दे, जिससे समयबद्ध रणनीति बनाकर समस्याओं को नियंत्रित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विनोद कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
