सीतापुर शिक्षा संस्थान में हर्षोल्लास से मनाया गया “गणतंत्र दिवस”

सीतापुर: सीतापुर शिक्षा संस्थान में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सीतापुर शिक्षा संस्थान की अध्यक्षा एंवम दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर की प्रो वाइस चेयरपर्सन तनुश्री मेहरोत्रा एवं सचिव डॉक्टर सुमन मेहरोत्रा ने झंडारोहण किया। जिसके उपरांत राष्ट्र गान का गायन हुआ ।

इसके पश्चात राष्ट्र के महान नायकों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।

माल्यार्पण के समय कार्यक्रम का संचालन कर रही हेडमिस्ट्रेस फऱह इमाम ने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ से ली गई है इन लाइनों .. चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ। चाह नहीं, प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ॥ चाह नहीं, सम्राटों के शव पर, हे हरि, डाला जाऊँ। चाह नहीं, देवों के सिर पर चढूँ, भाग्य पर इठलाऊँ॥ मुझे तोड़ लेना वनमाली! उस पथ में देना तुम फेंक॥ मातृ-भूमि पर शीश चढ़ाने। जिस पथ जावें वीर अनेक॥ को गुनगुनाया।

इस अवसर पर अध्यक्षा तनुश्री मेहरोत्रा ने सम्बोधित करते हुये कहा,”कि यह दिन हमारे देश की महान विरासत हमारे संविधान की अद्भुत शक्ति और हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है । हमारा यह संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है यह एक परिवार है जहां हम सभी एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर के प्रधानाचार्य आर के सिंह ने कहा हम सभी यह गर्व से कह सकते हैं, कि सीतापुर शिक्षा संस्थान के हर पहलू में प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है ,चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या सांस्कृतिक गतिविधियां या समग्र विकास । हमने सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त की है । सतत् प्रयास और सामूहिक दृष्टिकोण के परिणाम स्वरुप सीतापुर शिक्षा संस्थान के सभी कॉलेज और दिल्ली पब्लिक स्कूल लगातार उन्नति की ओर अग्रसर हैं।

इस अवसर सचिव सीतापुर शिक्षा संस्थान डॉ० सुमन मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष डॉ इशिता मेहरोत्रा एवं सीतापुर शिक्षा संस्थान के विभिन्न कॉलेजों और विभागों के विभागाध्यक्ष और प्रधानाचार्य साथ ही सीतापुर शिक्षा संस्थान और दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिल्ली पब्लिक स्कूल सीनियर विंग की हेडमिस्ट्रेस फऱह इमाम के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ संपन्न हुआ।

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों को किया गया सम्मानित।

दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पुलिस लाइन सीतापुर में भी देशभक्ति से ओत -प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा की गयी मनमोहक प्रस्तुति के लिए उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Leave a comment