ईओ ने पैतेपुर में अस्थाई गौशाला का किया निरिक्षण।
पैतेपुर,सीतापुर। आज मंगलवार को अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने नगर पंचायत पैतेपुर के वार्ड कोठी में स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। निरिक्षण के समय गौशाला स्थल पर भूसा, चारा, चोकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला।
ईओ ने केयर टेकर को अस्थाई गौशाला को साफ सुथरा रखने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि अभियान चलाकर गौवंशों को पकड़वाया जा रहा है नगर पंचायत के घुमंतू गौवंशों को शीघ्र ही पकड़वाया जाएगा।
गौशाला में गौ सेवा करते ईओ रेणुका यादव की तस्वीरें आयी सामने।


पैतेपुर: नगर पंचायत पैतेपुर में वार्ड कोठी स्थित अस्थाई गौशाला के निरिक्षण के दौरान ईओ रेणुका यादव ने गौ सेवा की और गायो को अपने हाथों से रोटियां खिलाई। जिसकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आयी है। ईओ रेणुका यादव जो दिल से गौमाता की देखभाल करती है और उनके कल्याण के लिए अत्यंत समर्पण के साथ अधिशासी अधिकारी के रूप में काम कर रही है। ईओ रेणुका यादव बताती है अपने जीवन में मुझे गौसेवक बनने का मौका मिला है मैं बहुत भाग्यशाली हूँ जो गौमाता की सेवा करने का दायित्व मुझे मिला है।
