मेरठ: आज बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा राम सहाय इंटर कॉलेज मे पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई । कॉलेज अध्यापक अरविंद चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया ।

संस्था सचिव शिवकुमारी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण व उसकी उपयोगिता के बारे में बताया कि पर्यावरण प्रदूषण के जोखिम से व्यक्ति तभी स्वस्थ रह सकता है जब हम सब मिलकर प्रयास करेंगे व पर्यावरण प्रदूषण के नुकसापर्यावरण। संस्था अध्यक्ष अंजु पांडेय ने वायु व जल प्रदूषण को लेकर छात्रों को जागरूक किया और कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग की आदत को बदलना होगा युवा वर्ग पर्यावरण संरक्षण को आगे आए प्रकृति संरक्षण से ही जीवन सम्भव है। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम नमन 10th., द्वितीय निशांत 10th, तृतीय गुलजार 8th को उपहार से व अन्य प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । संस्था कोऑर्डिनेटर सुधा अरोरा ने पर्यावरण संबंधी क्विज द्वारा छात्रों के प्रति उत्तर में इनाम दिए । कॉलेज अध्यापक दिनेश यादव, अजीत अग्रवाल ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र जागरूक होते हैं जो जरूरी है।
