उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डा0 प्रियंका मौर्य ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

सीतापुर: मुख्य चिकित्सा अधीक्षका डॉ0 सुनीता कश्यप से अस्पताल में उपलब्ध फैसिलिटी की जानकारी ली। अस्पताल में बेड़ो की उपलब्धता, डिलीवरी दर, दवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश सदस्या महोदया ने महिला अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधीक्षका को प्रदान किये। अस्पताल में ओ0पी0डी0 की जानकारी लेकर सभी मरीजो के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिया। डेंगू के प्रकोप की स्थिति की जानकारी लेकर डेंगू के नियंत्रण हेतु हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये। मरीजो की समस्याओं और शिकायतो को प्राथमिकता पर शासन की मंशानुरूप निस्तारित करने के निर्देश प्रदान किया। महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षका ने अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की कमी को अवगत कराते हुए अस्पताल में 24 सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता से अवगत कराया।मा0 सदस्य महोदया ने महिला अस्पताल में चिकित्सक उपस्थित पंजिका का अवलोकन कर कुल 14 डॉक्टरों के नाम अंकित पाया, कुल अंकित 14 चिकित्सको में से कुल अभी कितने चिकित्सक उपस्थित की जानकारी ली।महिला अस्पताल में महिलाओं के अल्ट्रासाउंड को पुरूष चिकित्सक द्वारा होने की जानकारी पर सदस्य महोदया ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण पूछा। पूर्व में ऐसी सूचना संबंधित को अवगत कराने की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षका से पूछा। बाबू की अनुपस्थिति के कारण ऐसी सूचना की पुष्टि नही हो पाई।ओ0पी0डी0 कक्ष, टीकाकरण कक्ष, आयुष्मान वार्ड, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी कक्ष, किचेन कक्ष, एस0एन0सी0यू0 (नीकू), वन स्टॉप सेंटर, ऑपरेशन कक्ष, लेबर रूम में कितने नॉर्मल केस एवं कितने क्रिटिकल केस आदि की जानकारी लेकर अधिक इश्यू किस केस में आता है आदि की जानकारी लिया एवं महिला मरीज से वार्ताकर पर्चे का अवलोकन किया तथा कोई पैसे तो नही मांगता है आदि की भी जानकारी ली। पर्चा बनाने में कोई समस्या आ रही हो या कोई परेशान कर रहा हो तो बताये।निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल, महिला थाना प्रभारी भावना भारद्वाज सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।जिला पुरुष चिकित्सालय का उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डा0 प्रियंका मौर्य ने किया निरीक्षण।

इमरजेंसी कक्ष पहुंचकर आज के पर्चो की जानकारी ली। रजिस्टर पर अंकित मरीजो के विवरण का अवलोकन किया। इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर मरीजो से वार्ता किया। महिला वार्ड में बेडशीट चेंज न होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। गंदगी पर सदस्य महोदया ने कड़ी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। झोले की तकिया बनाकर मरीज सोते मिले इस पर सदस्य महोदय ने वार्ड इंचार्ज को फटकार लगाई। बेडसीट, तकिया आदि को प्रतिदिन बदलने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को प्रदान किया। सीरियस महिला मरीज को इमरजेंसी में एडमिट कर इलाज कराने के निर्देश दिया। रसोईघर का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण भोजन मरीजो को उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित को दिये। अस्पताल में गंदगी को लेकर बार बार नाराजगी व्यक्त किया। चिल्ड्रेन वार्ड का निरीक्षण कर बच्चो का हालचाल लिया। ऑर्थो वार्ड का निरीक्षण कर मरीजो का बेहतर ट्रीटमेंट के निर्देश दिया। डेंगू वार्ड में निरीक्षण कर सभी को सावधानी बरतने के निर्देश प्रदान किये। टोटी में पानी न आने पर संबंधित को फटकार लगाई। ब्लड बैंक कक्ष का निरीक्षण कर रजिस्टर में अंकित विवरण का अवलोकन किया, कुल डोनेट ब्लड व किस किस अस्पताल में ब्लड भेजा गया की भी जानकारी ली।माननीया सदस्य महोदय ने महिला थाना सीतापुर का निरीक्षण किया।महिलाओं की शिकायतो की जानकारी लेकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया से संतुष्ट हुई।शिकायती रजिस्टर पर अंकित विवरण का अवलोकन किया।

कंप्यूटर कक्ष, आई0जी0आर0एस0, प्रतीक्षा कक्ष, बाथरूम आदि का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। महिलाओं की शिकायतो को प्राथमिकता पर निस्तारण किये जाने के निर्देश संबंधित को प्रदान किया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अमन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment