होम कम्पोस्टिग से पर्यावरण को है फ़ायदा : ईओ रेणुका यादव

नगर पंचायत सिधौली में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अन्तर्गत होम कम्पोस्टिग किये जाने हेतु डीएम व एसपी ने नागरिकों को किया सम्मानित।

सीतापुर: तहसील सिधौली में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के उपरान्त नगर पंचायत सिधौली में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अन्तर्गत होम कम्पोस्टिग किये जाने हेतु श्रीमती गीता भार्गव, सदस्य वार्ड-1, बहादुरगंज, श्रीमती सारिका शुक्ला, वार्ड-3, नरोत्तमनगर दक्षिणी, श्रीमती पिंकी देवी, वार्ड-1, बहादुरगंज तथा श्रीमती पिंकी देवी, वार्ड-6, बाजार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने कहा कि नगर पंचायत सिधौली में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अन्तर्गत होम कम्पोस्टिग किये जाने हेतु लोगों को अभियान चला कर जागरूक किया गया जिसके परिणाम स्वरूप नागरिकों में जागरूकता आयी है । होम कम्पोस्टिग से पर्यावरण को फ़ायदा है खाद बनाने से जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद मिलती है. खाद बनाने से मीथेन जैसी ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम किया जा सकता है. खाद बनाने से लैंडफ़िल और भस्मक पर बोझ भी कम होता है।

डीएम और एसपी की अध्यक्षता में तहसील सिधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के उद्देश्य से जनपद की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील सिधौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एक-एक करके सुना गया एवं जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ संबंधित अधिकारियों को अन्तरित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाये, जिससे पात्रों को समय से लाभान्वित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आई० जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई हैं उसका निस्तारण संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता पूर्ण करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी सिधौली अनिल रस्तोगी, उपजिलाधिकारी न्यायिक शैलेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हरपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 7 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण।

तहसील सिधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 51 शिकायतों में से 07 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील लहरपुर में प्राप्त 16 प्रार्थना पत्रों में से 02, तहसील मिश्रिख में प्राप्त 03 प्रार्थना पत्रों में से शून्य, तहसील बिसवां में प्राप्त 28 प्रार्थना पत्रों में से 05, तहसील सदर में प्राप्त 04 प्रार्थना पत्रों में से 01, तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 21 प्रार्थना पत्रों में से 05, तहसील महोली में प्राप्त 04 प्रार्थना-पत्रों में से 01 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर एक सप्ताह के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।

Leave a comment