बेटियां फाउंडेशन द्वारा दीवाली त्यौहार मलिन बस्ती के लोगो के साथ मनाया गया।

मेरठ: बेटियां फाउंडेशन मेरठ द्वारा आज मलिन बस्ती गढ़ रोड व यूनिवर्सिटी रोड पर रहने वाले लोगो के साथ दीवाली पर्व मनाया गया । कपड़े व खाने के लिए सामान दिए गए साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत संस्था द्वारा बाल विवाह, बालश्रम के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया गया।

संस्था अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने सरकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताते हुए लाभ लेने को कहा व सभी हेल्पलाइन 1090, 181, 1098, 1076, 112 के बारे मे बताया । इस अवसर पर अमिता अरोड़ा, कुसुम मित्तल, विश्वनाथ का सहयोग रहा।

Leave a comment