दीपावली पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चलाया नि:स्वार्थ अभियान।

डीपीएस सीतापुर के बच्चों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद।

सीतापुर/नैमिषारण्य: दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर के बच्चों द्वारा दीपावली के अवसर पर नि:स्वार्थ अभियान के अन्तर्गत वृद्धाश्रम का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके साथ समय बिताया। नि:स्वार्थ अभियान की प्रभारी दिल्ली पब्लिक स्कूल की एच.एम. फरह़ इमाम ने बताया कि बच्चों में नैतिकता और बडे़ बुजुर्गों के प्रति अपनत्व, सम्मान व प्रेम भावना जागृत करने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर द्वारा दीपावली के शुभ पर्व पर नि:स्वार्थ अभियान के अन्तर्गत बच्चों को नैमिषारण्य स्थित वृद्धाश्रम ले जाया गया। जहाँ बच्चों ने अपने द्वारा नि:स्वार्थ भावना से बुजुर्गों के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे- तेल, साबुन, टूथपेस्ट, ब्रश, गमछा, आटा, रिफाइंड, दीपक व तेल आदि सामना दिया गया।

इस मौके पर बुजुर्गों ने बच्चों को अपने माता-पिता तथा गुरूजनों का सदैव सम्मान करने के लिए प्रेरित किया । बच्चों ने वृद्धाश्रम में मौजूद सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनायें दी। इस मौके प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने कहा कि डीपीएस सीतापुर में सिर्फ बच्चों को किताबी शिक्षा ही नहीं दिए जाती बल्कि उन्हें समाज से जुड़ी गतिविधियों में शामिल करते हुए उनके कर्तव्यों तथा नैतिक संस्कार भी पैदा किए जाते है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत किया जा सकता है और उन्हें रिश्तों का महत्व पता चलता है। कार्यक्रम के आयोजन में जूनियर विंग की एच.एम. सविता सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर उन्होंने कहा इस तरह के आयोजनों से बच्चों में अपने बुजुर्गों के प्रति प्यार, सम्मान और अपनत्व की भावना का विकास होता है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनाई दीपावली

डीपीएस सीतापुर ने दिवाली का त्यौहार बहुत ही श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया। दीपावली के शुभ अवसर पर बच्चों के लिए एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिससे स्कूल दिवाली जैसे नजारे के साथ जीवंत हो उठा।

इस मौके पर स्कूल में रंगोली, दीया और लालटेन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a comment