अयोध्या। होनहार बिरवान के होते चिकने पात।इस कहानी को चरितार्थ करते हुए अयोध्या निवासी ध्रुव सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया। ध्रुव सिंह अयोध्या प्रांत के इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसके फलस्वरूप अयोध्या जनपद उन पर गर्व महसूस कर रहा है। ध्रुव सिंह ने भारतीय शूटिंग टीम कोच दीपक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में डॉ कर्णीं सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में चल रही 43वी नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने 3 पोजीशन इवेंट में अयोध्या जिले का नाम रोशन किया। ऐसा करने वाले ये जिले के पहले निशानेबाज हैं। चूंकि जिले में अभी 22 शूटिंग रेंज उपलब्ध नहीं है और 10 M इनडोर शूटिंग रेंज माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले को होनहार खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया गया है और साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि निशानेबाजों के लिए भविष्य में 25M तथा 50M की शूटिंग रेंज उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका कार्य प्रशासन द्वारा प्रगति पर है।
ध्रुव सिंह वैसे तो जे०बी० अकादमी अयोध्या के 10वीं के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से आदित्य सर शिक्षकगण, तथा प्राचार्य महोदय ने बधाई दी। इस मौके पर जिला राइफल क्लब के सभी खिलाड़ी, डॉ एम० एस० विष्णु, राष्ट्रीय खिलाड़ी – आकाश सिंह, जैनुल आब्दीन, दीपांशु दूबे, शिक्षा दूबे, देवेश, अजय सिंह, डॉ भुवन, डा विनोद पाल ,डॉ दिनेश मिश्रा, डॉ एस० एम० द्विवेदी, पत्रकार वासुदेव यादव अयोध्या, मोईन खान, डॉ फिरोज खान, भैरव सिंह, ए०डी०एम० सिटी सलिल पटेल सर, एवं कोच शनि वर्मा जी ने बधाई दी।
