सीतापुर। दीपावली के पावन अवसर पर नगर के श्याम नाथ मंदिर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आगामी 30 अक्टूबर को शाम 6:00 किया जाएगा इसके लिए बाबा श्याम नाथ मंदिर महंत परिवार द्वारा कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी प्रभात कश्यप को लिखित अनुमति प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रभात कश्यप द्वारा अपने निजी संसाधनों से किया जा रहा है ।

इस अवसर पर उन्होंने बताया बाबा श्याम नाथ के आशीर्वाद से अब प्रत्येक वर्ष यहां पर दीपोत्सव का आयोजन होगा जो की सीतापुर का माहौल भक्तिमय करेगा। और दीपावली के त्योहार को बाबा के चरणों में सभी की हाजिरी भी लगेगी इसी प्रयास को मैं निरंतर अपने संसाधनों से करने में प्रयत्नशील रहूंगा। इस अवसर पर सीतापुर सिटी मजिस्ट्रेट एवं अपर जिलाधिकारी के द्वारा भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया इस अवसर पर समाजसेवी प्रभात कश्यप ने बताया पिछले वर्ष के अनुरूप इस वर्ष अधिक भक्त गण आएंगे पिछले वर्ष लगभग 80000 भक्तों ने दीपोत्सव किया था। इस बार यह कार्यक्रम और ज्यादा भव्य होगा इसकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं प्रभात ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से मंदिर परिसर पहुंचकर दीपदान करने का आवाहन भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारी का जायजा लिया गया और उन्होंने समाज से भी प्रभात कश्यप के द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य को धार्मिक कार्य बताया और अधिक से अधिक लोगों से दीपदान करने का आवाहन भी किया । इस अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम में लगे भक्तगण उपस्थित रहे।
