दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह परम्परागत ढंग से मनाया गया।
सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की 155 वीं जयंती धूम धाम से मनाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राकेश सिंह और एच एम फरह़ इमाम ने लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। ये कार्यक्रम स्वच्छता अभियान के विषय(थीम) पर आधारित था । गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ्ता अभियान के तहत रैली निकाली गई।

रैली विद्यालय परिसर से निकलकर शिक्षा संस्थान के अन्य परिसर में होते हुए वापस विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। इसी क्रम में बच्चों ने स्वच्छता अभियान को लेकर मानव श्रृंखला बनाई। जिसमें सभी बच्चे और शिक्षकों ने भाग लिया। बच्चों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की वेशभूषा धारण की और अहिंसा का संदेश दिया।


इस अवसर पर विद्यालय में प्रश्न प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, बेकार सामान से बनाए गए सामान (वेस्ट मटेरियल क्राफ़्ट) जैसे अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । बच्चों ने लाल बहादुर शास्त्री के विचारों व उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। दर्शकों की तालियों ने बच्चों में आत्मविश्वास को जगाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश सिंह ने सभी बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श अपनाने का आह्वान किया और बच्चों का उत्साह वर्धन किया । एच एम फरह़ इमाम ने सभी बच्चों और शिक्षकों व कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने-अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया।
