गांधी जयंती के अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने सम्भाली स्वच्छता की कमान, स्कूली छात्राओं संग लगाई झाड़ू

सीतापुर: महात्मा गांधी की जंयती के मौके पर ईओ रेणुका यादव ने नगर पंचायत पैतेपुर कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वच्छ भारत दिवस का शुभारंभ किया।

इसी क्रम मे आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत पैंतेपुर द्वारा वार्ड जैनी टोला में बेनी राम इंटर कॉलेज पैंतेपुर में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव की अध्यक्षता में जनभागीदारी व श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें ईओ रेणुका यादव ने स्वच्छता की कमान सम्भाल स्कूली छात्राओं संग झाड़ू लगाकर श्रमदान किया गया।

इस अवसर पर रेणुका यादव ने सभी युवाओं से इसमें शामिल होने का आग्रह किया। इस मौके पर बेनी राम इंटर कॉलेज के प्रथनाध्यापक व सभासदगण व नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे I

Leave a comment