श्री गांथी विद्यालय इंटर कालेज सिधौली स्वच्छ स्कूल चयनित: ईओ रेणुका यादव
सीतापुर: शासन एवं जिलाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 17 अक्टूबर‚ 2024 से 02 अक्टूबर‚ 2024 तक चलाये जाने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को नगर पंचायत सिधौली स्थित श्री गॉधी विद्यालय इंटर कालेज की सफाई कराई गयी‚ जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों‚ अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव‚ नगर के सभ्रान्त नागरिकों एवं निकाय के कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया।




विद्यालय को साफ एवं सुन्दर बनाये रखने हेतु डा० के०के० शुक्ला‚ प्रधानाचार्य‚ रमेश कुमार‚ प्रवक्ता‚ हीरालाल‚ प्रवक्ता‚ डा० पीयूष झा‚ प्रवक्ता‚ डी०पी० वर्मा‚ प्रवक्ता‚ डा० राजेन्द्र वर्मा‚ सहायक अध्यापक‚ डी०के० सिंह‚ प्रवक्ता‚ माधव राम‚ प्रवक्ता एवं यश कुमार राठौर‚ प्रवक्ता को स्वच्छ सारथी क्लब के माध्यम से स्वच्छता चैम्पियन घोषित कर ईओ रेणुका यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ईओ रेणुका यादव ने बताया कि विद्यालय के प्रत्येक क्लास रूम में हरे–नीले डस्टबिन‚ महिला–पुरूष हेतु मानक के अनुरूप शौचालय‚ विद्यालय में पर्याप्त ग्रीन स्पेस एवं गीले कूडे से कम्पोस्टिग किये जाने के आधार पर विद्यालय को स्वच्छ स्कूल चयनित किया गया।
