स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ईओ रेणुका यादव ने सफाई मित्रों को दिलाई शपथ।

सीतापुर(पैंतेपुर) : स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा नगर पंचायत पैंतेपुर के समस्त कर्मचारी/सफाई मित्रों को कार्यालय प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत “स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी” की शपथ दिलाई गई।

उसके बाद स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ईओ रेणुका यादव ने कहा कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है और स्वस्थ समाज ही स्वस्थ समाज की नींव रखता है । हर नागरिक इस दिशा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को इस मौके पर सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

Leave a comment