लखनऊ। पुनीत राय प्रभारी विद्युत संबिदा मज़दूर संगठन उप्र द्वारा आज प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा से उनके कालीदास आवास पर तीन बजे दिन मे मिलकर संविदा कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं पर एक ज्ञापन दिया गया और प्रमुख मॉगो पर चर्चा की गई ।उन्होंने असिस्टेंट बिलिंग के कार्य में शिकायत के नाम पर हो रही छंटनी और स्थानांतरण के आदेशों पर पुनर्विचार करने का ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उप्र पावर कॉर्पोरेशन के सभी आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा किया गया है और जल्द ही शटडाउन प्रक्रिया में सुधार के लिए एक पोर्टल शुरू किया जाएगा, जहां लाइन चालू करने के लिए ओटीपी प्रणाली लागू होगी, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। बायोमैट्रिक अटेंडेंस पर भी विचार किया जा रहा है ताकि संविदा कर्मचारियों का शोषण रोका जा सके।पुनीत राय ने यह भी सुझाव दिया कि संविदा कर्मियों के वास्तविक कार्यों और ख़तरों को देखते हुए उचित वेतन निर्धारित किए जाने हेतु श्रम विभाग में संविदा कर्मचारियों का पंजीकरण “निर्माण कर्मचारी” के रूप में न होकर “परिचालन एवं अनुरक्षण” के रूप में किया जाए, जिस पर बिचार करने का आश्वासन ऊर्जा मंत्री द्वारा दिया गया।
