स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्यवाही।

एसीएमओ ने किए 6 अवैध अस्पताल व क्लीनिक सीज

सीतापुर: जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए अवैध अस्पतालों व क्लीनिक को जडा सरकारी ताला। बताते चले जैसे जैसे संक्रमण फैलता जा रहा है उसी तरह ये बीमारियां अवैध अस्पताल व क्लीनिक संचालकों के कमाई का जरिया बन चुकी थी गलत इलाज से कही न कही पर लगातार मौत या हल्के फुल्के बीमार मरीज की समस्या और बढ़ती जा रही है वही लगातार पेपरों की सुर्खियां बनी हुई है और लगातार शिकायते स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय पर दस्तक देती थी जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरपाल सिंह ने संज्ञान लेते हुए टीम गठित की जिसमे एसीएमओ अनूप श्रीवास्तव को अवैध अस्पताल व क्लीनिक को सीज करने के निर्देश दिए एसीएमओ ने छापेमारी के दौरान मछरेहटा में एक अवैध हॉस्पिटल पर पहुंच जब उनसे दस्तावेज मांगे तो उन्होंने कहा अभी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में है मगर संचालक बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से संचालन कर रहे थे जिसे स्वास्थ्य विभाग के झोलाछाप नोडल अधिकारी अनूप श्रीवस्तव द्वारा ताला जड़ दिया गया।

वही कल्ली चौराहे पर चर्चित यादव मेडिकल स्टोर जो की मेडिकल स्टोर के साथ लगातार मरीजों का इलाज कर रहे थे साथ में उसी के सामने सहारा हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा था दोनो जगह पर न ही कोई दस्तावेज थे न ही कोई प्रमाणित डॉक्टर बस धड़ल्ले से संचालन कर कमाई की जा रही थी जिसको लेकर नोडल अधिकारी द्वारा ताला जड़ सीज करने की कार्यवाही कर दी गई ।

वही सिधौली रोड पर भी नोडल अधिकारी द्वारा धड़ल्ले से संचालित हो रहे वर्मा मेडिकल स्टोर व अवैध अस्पताल सीज कर दिए गए जब इस संबंध में एसीएमओ अनूप श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया की लगातार आ रही शिकायती पत्र व शिकायतों को लेकर ये कार्यवाही की गई है आगे भी यूंही अवैध अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्यवाही प्रचलित रहेगी ।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment