सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत पूर्ण रूप से सक्रिय देखी जा रही है निरंतर पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है जिससे भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सदस्य तकनीकी रूप से पार्टी से जुड़ सकें और पार्टी का स्वरूप विस्तृत हो सके इसी क्रम में जिला कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी (सभापति बाढ़ आपदा एवं प्रबंधन) की मौजूदगी में जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सदस्यता अभियान से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई ।

कार्यशाला में बोलते हुए एमएलसी उमेश द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन है जो शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्व देता है भारतीय जनता पार्टी में शिक्षा और शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों का सम्मान निहित है इसलिए अब हम सबका दायित्व है कि अपनी पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत शिक्षा जगत से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोगों को तकनीकी रूप से पार्टी से जोड़ें 8800002024जिससे आने वाला समय इतना शिक्षित और समर्पित हो कि राष्ट्र विश्व गुरु की श्रेणी इतना शिक्षित और समर्पित हो कि हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बन सके कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी भारत के उत्थान का संकल्प लेकर चलने वाली एकमात्र पार्टी है उसे संकल्प में धर्म व शिक्षा जगत का सम्मान सर्वोपरि है ऐसे में शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का दायित्व भी अधिक है इसलिए मैं सभी प्रधानाचार्य ,प्रबंधक, व शिक्षक बंधुओ से निवेदन करता हूं की सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना कर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उत्थान के यज्ञ में अपनी आहुति अवश्य दें कार्यक्रम में जिला सदस्यता प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया साथ ही साथ सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी कर पार्टी के सदस्य बनाने का आवाहन भी किया।

इस कार्यशाला में जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर उदित वाजपेई जया सिंह अजय भार्गव ने नैमिष रतन तिवारी वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पंकज पांडे बेचेलाल भार्गव शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अशोक प्रजापति शिक्षण संस्थान के जिला संयोजक प्रताप नारायण त्रिवेदी अभिषेक सिंह चौहान नवल मिश्रा सहित जनपद के सभी सम्मानित प्रधानाचार्य प्रबंधक संस्कृत विद्यालय के आदरणीय वेद प्रकाश त्रिपाठी सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अरुण मिश्रा जी प्राथमिक शिक्षक संघ के सुनील सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में शिक्षक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
