रामकोट पुलिस की निष्क्रियता के चलते बाइक चोरों के होसले हुए बुलंद

कस्बे से लगातार मोटरसाइकिल, साइकिल हो रही चोरी

आम जनता में चोरों का भय व्याप्त, पुलिस की कार्य शैली पर उठ रहे सवालिया निशान

रियासत अली सिद्दीकी

रामकोट-सीतापुर। कस्बे में इन दिनों बाइक चोरी की वारदातों में एकाएक तेजी आ गई है। हर रोज किसी न किसी की बाइक चोरी की घटना आम होती जा रही है। पिछले दिनों में 3 दो पहिया वाहन व एक साइकिल चोरी हो चुके हैं। लोग अपने वाहनों को कहीं भी खड़ा रखने को लेकर आशंकित हैं तो वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल उठने लगे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी बाइक पलक-झपकते गायब हो रही है। यहां कुछ देर के लिए भी बाइक खड़ी कर रहे हैं तो चोर इन्हें ले जा रहे हैं। वहीं चोरी गई बाइक को पुलिस तलाशने में सक्रियता नहीं दिखा रही है। अब तक बाइक चोर गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। कस्बे में रामकोट पुलिस की निष्क्रियता के चलते बाइक चोरियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही है यहां आए दिन एक नई चोरी की घटना समाने आती रहती है इलाके के लोग गाड़ियों की बढ़ती चोरियों से परेशान हो रहे हैं। वहीं चोरों के हौसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि कस्बा रामकोट में इन दोनों मोटरसाइकिल चोरी होना आम बात जैसी हो गई है। यहां पर चोर आंख झपकते ही मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर देते हैं। 2 महीने में लगभग तीन मोटरसाइकिलों व एक साइकिल पर चोरों ने हाथ साफ किया है। सभी मोटरसाइकिल कस्बा रामकोट के अर्थना मार्ग पर से व साइकिल मुख्य मार्केट से चोरी हुई है। पुलिस एक भी चोर को पकड़ने में नाकाम रही है जिससे चोरों का आम जनता में भय व्याप्त है। बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओ से कस्बावासियों के साथ क्षेत्रवासियो में भी चोरों का भय व्याप्त है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठा रहे हैं।

कब-कब हुई मोटरसाइकिल, साइकिल चोरी

चोरी नंबर 110 जुलाई को इटौवा किशुन निवासी महाबली पुत्र जमुना प्रसाद अपने मित्र रामकोट निवासी कौशल कश्यप के वहां तिलक समारोह में आया था। जहां पर उसने अपनी मोटरसाइकिल यूपी 34 एन 9155 विपिन के दरवाजे पर खड़ी कर दी और जब दावत खाकर बाहर आया तब देखा उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। महाबली ने रामकोट थाने में लिखित तहरीर दी थी लेकिन मोटरसाइकिल का अभी कुछ पता नहीं चला। चोरी नंबर 219 अगस्त को शैलेंद्र पुत्र राजा राम निवासी पथरी अपनी मोटरसाइकिल यूपी 34 ए क्यू 6465 से दिन अपनी मां के साथ ननिहाल गया था वापसी में ठेके के समीप सब्जी की दुकान पर सब्जी खरीदने के लिए अपनी मोटरसाइकिल साइड में खड़ी कर दी और सब्जी खरीदने लगा सब्जी खरीदने के पश्चात जब वह अपनी मोटरसाइकिल के पास गया तब उसे पता चला उसकी मोटरसाइकिल किसी ने चोरी कर ली है। शैलेंद्र कुमार ने लिखित तहरीर रामकोट थाने में दी है जिसकी खोज रामकोट पुलिस कर रही है ।

चोरी नंबर 3 बीते शनिवार 24 अगस्त को सीतापुर-हरदोई मुख्य मार्ग पर मुख्य मार्केट में चांद क्लास हाउस के कर्मचारी रंजीत की साइकिल दुकान के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।चोरी नंबर 4बीते बृहस्पतिवार 29 अगस्त को विनय कुमार पुत्र राम प्रताप निवासी शाहपुर अपनी मोटरसाइकिल यूपी 34 ए क्यू 0495 से अपने निजी कार्य लिए रामकोट आया था जहां ठेके के समीप उसने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी काम निपटाकर जब वापस आया तो उसने देखा उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं थी। फिलहाल विनय कुमार ने लिखित तहरीर रामकोट थाने में दी है पुलिस की खोज जारी है।

Leave a comment