सीतापुर: शासन एवं जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव के आदेश पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पंचायत पैन्तेपुर स्थित अस्थाई गौशाला में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए गौशाला की सजावट कराई गई ।


ईओ रेणुका यादव ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पंचायत पैतेंपुर की अस्थाई गौशाला को भव्य रूप से सजाया गया है, और गौशाला की साफ-सफाई एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की गौशालाओं और गो आश्रय स्थलों में इस बार भी जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाये जाने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य इसके जरिये प्रदेश के लोगों में गौ सेवा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जगाना है। जिसके क्रम में नगर पंचायत पैतेंपुर की अस्थाई गौशाला को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सजावट कर जगमग किया गया है।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सिधौली की कान्हा गौशाला में किया गया गौ पूजन

सिधौली: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरे प्रदेश में घूम- घाम से मनाया जा रहा है । इस अवसर पर गौशाला और गौआश्रयो में गौ पूजन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पंचायत सिधौली स्थित कान्हा गौशाला में विशेष सफाई अभियान चलाया गया और वार्ड नंबर 1 की सदस्य श्रीमती गीता भार्गव द्वारा गौ पूजन किया गया।
