लखनऊ। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की निदेशक श्रीमती सरिता जायसवाल और प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उपदेशों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसमें भजन, गीत, नृत्य, और नाटिका शामिल थे।

प्री प्राइमरी के बच्चों ने राधा कृष्ण का वेश धारण कर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपम सिंह ने अपने संबोधन में भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेने और सच्चाई, न्याय और प्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साह और भक्ति के साथ भाग लिया, जिससे जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
