सिधौली ईओ रेणुका यादव ने पूरा किया “स्वच्छता मार्गदर्शक” प्रशिक्षण ।

नगर विकास विभाग द्वारा “स्वच्छता मार्गदर्शक” विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न ।

लखनऊ: जीआईजेड/एआईआईएलएसजी विशेषज्ञों द्वारा निर्देशित, लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर के 71 प्रतिभागियों के साथ बैच 5 के लिए “स्वच्छता मार्गदर्शक” विषय पर एक सफल दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

जिसमें हमारे समुदाय और प्रदेश के नेताओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पंचायत सिधौली की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने भी प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को साथ मिलकर, एक स्वच्छ भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a comment