नाले पर किये गये अवैध अतिक्रमण को किया गया चिह्नित ।

जल्द चलेगा अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर: रेणुका यादव

सीतापुर: नगर पंचायत पैतेंपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत की तेजतर्रार अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव एक्टिव मोड में नजर आ रही है। नाले पर से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत पैतेंपुर की ओर से वार्ड माह नगर में तहसील प्रशासन के सहयोग से अवैध अतिक्रमण का चिन्हाकन कराया गया।

जानकारी के अनुसार, नाले पर से अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत द्वारा तहसील प्रशासन और नगर पंचायत के कर्मचारियों की टीम ने वार्ड माह नगर में नाले पर अतिक्रमण करने वालो को चिह्नित किया है। इसके तहत चिह्नित लोगों को नोटिस किया गया है. कहा गया है कि वे लोग नाले पर से अतिक्रमण हटा लें. अन्यथा कारवाही की जाएगी।

ईओ रेणुका यादव ने बताया कि नगर पंचायत व तहसील प्रशासन के सहयोग से नाले पर से अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया गया है और उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। अतिक्रमण नहीं हटाने पर जल्द अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment