सीतापुर/सिधौली: नगर पंचायत सिधौली द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान- 2024 की कड़ी में शहर को स्वच्छ रखने वालों को सम्मानित करने की मुहिम भी शुरू की गई है जिसके क्रम में मंगलवार को वार्ड नरोत्तमनगर दक्षिणी‚ नगर पंचायत सिधौली की “स्वच्छता चैम्पियन” सारिका शुक्ला को स्वच्छ भारत मिशन–नगरीय के अन्तर्गत नगर की सफाई व्यवस्था‚ सोर्स सेग्रीगेशन‚ होम कम्पोस्टिंग आदि विषयों पर नागरिकों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु ईओ रेणुका द्वारा इनके बहुमूल्य प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं वार्ड में होम कम्पोस्टिंग किये जाने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जाने हेतु वालेन्टियर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने कहा नगर पंचायत सिधौली को स्वच्छ बनाने में सिधौली के जागरूक नागरिकों के साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारीयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नगर पंचायत के कर्मचारी हर मौसम व परिस्थिति में अपने कार्य को निष्ठापुर्वक करते है। उन्होंने कहा नगर के कचरा प्रबंधन के लिए नगर पंचायत कई तरह के कार्य कर रहा है, लेकिन स्वच्छता चैंपियंस के अमूल्य योगदान के बिना “स्वच्छ सिधौली सुंदर सिधौली” का सपना साकार नहीं किया जा सकता है।
