स्वतंत्रता हमारे लिए दायित्व लेकर आती है जिसे हमें अवश्य निभाना है- तनुश्री मेहरोत्रा
सीतापुरः सीतापुर शिक्षा संस्थान स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में 78 वॉ स्वतन्त्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पी0वी0सी0 तनुश्री मेहरोत्रा एवं उपाध्यक्षा डा. इशिता मेहरोत्रा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।

स्वतन्त्रता दिवस पर बच्चों नें एक समूह गान “हिन्द देश के निवासी सभी जन एक है” प्रस्तुत किया। छात्रों ने इस अवसर पर देश भक्ति से सराबोर नृत्य‘‘ बडे ही आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर समस्त विद्यालय का उत्साह चरम पर था।

स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर पी0वी0सी0 तनुश्री मेहरोत्रा ने कहा कि स्वतन्त्रता हमारे लिए दायित्व लेकर आती जिसे हमें अवश्य निभाना है। उन्होने बच्चों से कहा कि आपको अवश्य ही कुछ सामाजिक कार्य भी करना चाहिए जिससे दूसरों की सहायता भी हो सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने कहा कि हमारा विद्यालय सीतापुर शिक्षण संस्थान छात्रों को उज्वल भविष्य की ओर ले जाने के लिये दृढ प्रतिज्ञ है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों व समस्त स्टाफ को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पी0वी0सी0 तनुश्री मेहरोत्रा, उपाध्यक्षा डा. इशिता मेहरोत्रा एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के अतिरिक्त सीतापुर शिक्षा संस्थान के सभी विभागों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, कुलसचिव, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्र भी उपस्थिति थे। सम्मानित अतिथियों को बच्चों की प्रस्तुतियॉ अत्यधिक मनमोहक लगी।
