ईओ रेणुका यादव ने निकाला किचन वेस्ट का हल: मटका पद्धति से तैयार की जाएगी खाद।

ग्रीन वेस्ट वो काला सोना है, जो आपकी बगिया को हरा-भरा कर सकता है : रेणुका यादव

सीतापुर/सिधौली: शहर के घर की रसोई से बहुत सारा ग्रीन वेस्ट बाहर निकलता है अधिकतर लोग इसे डस्टबिन में फेंक देते हैं, जो कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी से डंपिंग यार्ड तक पहुंच जाता है. जबकि यही ग्रीन वेस्ट वो काला सोना है, जो आपकी बगिया को हरा-भरा कर सकता है । इसी ग्रीन वेस्ट को रचनात्मक प्रतिभा की ईओ रेणुका यादव ने काले सोने में बदलने की तरकीब खोज निकाली है । जिसके लिए नगर पंचायत सिधौली में 75000 होम कंपोस्टर अभियान के अंतर्गत आज मंगलवार को ग्रीष्म ऋतु में प्याऊ हेतु उपयोग किए गए निष्प्रयोज्य मटकों में मटका पद्धति द्वारा किचन से निकलने वाले गीले कूड़े से होम कम्पोस्टिंग किए जाने हेतु नगर पंचायत सिधौली के कर्मचारियों और विभिन्न वार्ड की महिलाओं को वितरित किये गए।

ईओ रेणुका यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत सिधौली की पहल पर घरों में होम कंपोस्टिंग शुरू की गई है. लक्ष्य है, हर घर में होम कंपोस्टिंग हो। ईओ रेणुका यादव बताती है कि होम कंपोस्टिंग करने के लिए गीले कचरे की जरूरत पड़ती है. फिर चाहे फल-सब्जी के छिलके हों, बचा हुआ खाना हो, चाय पत्ती हो या पेड़ पौधों से निकलने वाले कचरा, जिसे इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि घर में बचे हुए भोजन में प्रोटीन वाले सामग्री को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और इसी तरह ज्यादा तले-भुने खाने को भी अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि इनसे गंध आती है और फिर लोगों को लगता है कि वो होम कंपोस्टिंग नहीं कर पाएंगे. उन्होंने बताया कि जिस तरह घर में चाय से दिन की शुरुआत होती है. इसी चाय पत्ती को धोकर एक मटके में डालकर मटका पद्धति से कंपोस्ट तैयार कर सकते हैं. डायरेक्ट चाय पत्ती डालने से कीड़े पनपने का डर रहता है. चाय पत्ती के साथ यदि फल-सब्जी के छिलकों को भी मिक्स कर लेते हैं, तो इससे एक अच्छी खाद तैयार हो सकती है, क्योंकि उसमें फल सब्जी के गुण भी होते हैं, जिससे एक ऑर्गेनिक खाद तैयार होती है, जो पेड़-पौधों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छी रहती है। मटका पद्धति से खाद तैयार करने में लगभग 20 दिनों का समय लगता है। जिसके बाद तैयार खाद काला सोना है। ईओ रेणुका यादव द्वारा मटका पद्धति से खाद तैयार करने के लिये कन्या विद्यालय में सेमिनार भी की जा चुकी है। विभिन्न वार्ड की महिलाओं को मटका वितरित किये जाने के दौरान लिपिक रामसेवक राजपूत, प्रशांत कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहें ।

Leave a comment