भारत सरकार द्वारा संशोधित तीन नए कानून पर कार्यशाला का आयोजन

सीतापुर। भारत सरकार द्वारा एक जुलाई को लागू किए गए तीन कानून के सम्बन्ध में शानिवार को स्थानीय जिला पंचायत सभागार ‘‘नेहरू हाल’’ में एक कार्यशाला का आयोजन विधि पत्रिका के सम्पादक व स्वामी अधिवक्ता सूरज राय व वरिष्ठ अधिवक्ता रत्नेश द्विवेदी द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर बार काउसिल ऑफ यू0पी के सदस्य परेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत चंद्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, वी0के0सिंह, राजेश मेहरोत्रा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय अवस्थी, सचिव दिनेश त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश सिंह ‘प्रतीक’ रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर पुर्ष्पाचन व दीप पृज्जवलन के साथ किया गया।

तत्पश्चात कार्यक्रम समिति की अधिवक्ता आरती राय के नेतृत्व में विधि छात्रा शशी अवस्थी, सोनल त्रिपाठी, शारदा शाह, मनीषा कुमारी ने सरस्वती वंदना की। अतिथियों का बैज अलंकरण व भगवान श्रीराम चित्र अधिवक्ता अतुल द्विवेदी, अनुराग श्रीवास्तव, आकाश राय, उमाशंकर गुप्ता, वसीमुल हक, अमित राठौर, आरके मिश्रा, आदित्य गुप्ता, रामेन्द्र त्रिवेदी, दिव्यांशी, नीलम गौड़, आरके त्रिवेदी, आरती राय, लवलेश सिंह, लाल बहादुर श्रीवास्तव आदि ने भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं अतिथियों द्वारा सरस्वती वंदना करने वाली विधि छात्रा व कार्यक्रम आयोजन समिति के रत्नेश द्विवेदी, आरती राय, सूरज राय, अनुराग सिंह, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, बार काउंसिल सदस्य प्रत्याशी अनिल कुमार अवस्थी, लखनऊ न्यायालय के अधिवक्ता अनुराग सिंह, बार एसोसिएशन बिसवां के आरएन सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने एक-एक कर भारत सरकार द्वारा लागू की गई तीनों कानून के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। अंत में आभार अधिवक्ता सूरज राय ने किया। इस मौके पर बुद्धि प्रकाश मिश्रा, अरविन्द मोहन मिश्रा, कुलदीप पाण्डेय दीपक, मीरा कटियार, रामप्रताप सिंह, केपी सिंह, वीके राय, अम्ब्रीश शुक्ला, विनोद त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी, मो0 शमीम, राघवेन्द्र पाण्डेय, सियाराम साहू, कौशलेन्द्र सिंह, अक्षय सहाय, मिथिलेश वर्मा, आरके त्रिवेदी, आलोक बाजपेई, मीरा कटियार, विनीत पाल धनगर, इंद्र बहादुर श्रीवास्तव, अंजुल पाण्डेय, सचिन अवस्थी, धीरेन्द्र यादव, धीरेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र भास्कर, आशुतोष दीक्षित, निर्भय द्विवेदी, विश्वनाथ दीक्षित, विमल त्रिवेदी, संजय श्रीवास्तव, शिवलेंद्र बहादुर, अमित वर्मा, संतोष, सुधीर शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, हरिओम श्ररणम, आशुतोष दीक्षित आदि काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a comment