सीतापुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा सिधौली विधानसभा के सरवा जलालपुर ग्राम में वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत तरुपुत्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर पौधों का पूजन अर्चन किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने ग्राम वासियों को पौधों को गोद लेकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प दिलाया। और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी लेने की शपथ भी दिलाई ।

अपने उद्बोधन में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया की सबसे पहले कार्यक्रम के आयोजन जिला पंचायत सदस्य प्रेम दीप जायसवाल और ग्रामीण जनों का हार्दिक धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाने वाले वृक्षों के पूजन का कार्यक्रम रखा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने बताया की हम सबको वृक्षारोपण कर उन पौधों को सहेजना भी है जिससे आने वाले समय में हमारी पृथ्वी की ग्लोबल वार्मिंग से रक्षा हो सके और हमारी पीढ़ियां सुरक्षित रह सके प्रकृति किसी विशेष की नहीं है प्रकृति हर एक जीव की है हमें जीवो की रक्षा के लिए जीवन की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण महा अभियान को अनंत ऊंचाइयों तक ले जाना है भाजपा जिला अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह से एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने का आवाहन भी किया और साथ में इस आवाहन को अन्य गांवों समूह व्यक्तियों तक पहुंचाने की अपील भी की। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।
