राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पशु सुरक्षा संघ की सदस्यता ली ।

आरपीएसएस की गाजियाबाद कमेटी की हुई घोषणा

गाजियाबाद: राष्ट्रीय पशु सुरक्षा संघ द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन गाजियाबाद के खोड़ा में किया गया। विचार गोष्ठी को राष्ट्रीय पशु सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार ने संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने गाजियाबाद

अध्यक्ष आदेश चौहान की नियुक्ति की । साथ ही आदेश चौहान ने समस्त जिले की टीम की नियुक्ति की। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष आदेश चौहान ने गोष्ठी में गौशाला की देखरेख हेतु नई कार्यकारिणी के गठन आदि महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा की। इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आरपीएसएस की सदस्यता ली। उत्तर प्रदेश मंत्री रवि शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री राहुल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष लकी यादव के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ।

Leave a comment