सीतापुर(सिधौली): सिधौली विधायक मनीष रावत को भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए नगर पंचायत सिधौली का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिधौली रेणुका यादव ने पत्र देकर उन्हें नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने, योजना के महत्वपूर्ण घटकों की जानकारी पहुचाने में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक मनीष रावत ने अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव, नगर पंचायत चैयरमेन गंगाराम राजपूत का आभार व्यक्त किया। और उन्होंने भरोसा दिलाया उनको जो सम्मान और जिम्मेदारी मिली है उसका पालन वो पूरी ईमानदारी से नगर वर्ष समाज में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करके करेंगे। जिससे सिधौली नगर पंचायत पूरे भारत में नम्बर एक बने।
