सीतापुर: तहसील सिधौली क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड बहादुरपुर में स्थित कान्हा गौशाला का ईओ रेणुका यादव ने औचक निरीक्षण किया। पशुओं के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश गौशाला प्रभारी को दिए। साथ ही हरे चारे और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं के बैठने, भूसा स्टॉक, पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईओ ने गौशाला में गायो को रोटियां भी खिलाई।


निरीक्षण के समय स्वच्छ पेयजल एवं हरे चारे, भूसे, चोकर की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई केयरटेकर उपस्थित पाए गए सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई । इस अवसर पर केयर टेकर व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
