सीतापुर। भीषण गर्मी में नगर पंचायत सिधौली की कान्हा गोशाला में ईओ रेणुका यादव ने मौसमी फल तरबूज का इंतजाम किया। मनुष्यों की तरह भीषण गर्मी में पशुओं को भी फलों के अहार की जरूरत होती है जिसको देखते हुए ईओ रेणुका यादव ने नगर पंचायत सिधौली की कान्हा गौशाला में गौ माता को खिलाने के लिए तरबूज की व्यवस्था की है।


इस मौके पर ईओ ने गौशाला का निरिक्षण भी किया। निरिक्षण के दौरान ईओ रेणुका यादव ने गायों को हरा चारा खिलाया।


ईओ रेणुका यादव ने बताया शासन व जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कान्हा गौशाला में संरक्षित गौवंश के भरण पोषण हेतु मौसमी फल तरबूज, खरबूजा एवम हरा चारा क्रय करके गौवंश को खिलाया गया।
