सीतापुर (सिधौली): अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिधौली रेणुका यादव ने नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जेष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर शुरू होने वाले आयोजनों को लेकर नगर वासियों व भंडारा आयोजकों से जीरो वेस्ट पॉलिसी अपनाते हुए भंडारे की सूचना नगर पंचायत सिधौली को देने की अपील की है।
ईओ रेणुका यादव ने नगर पंचायत सिधौली में जेष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर होने वाले भंडारे व आयोजनों को देखते हुए बताया है कि भंडारे को कूड़ा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाएं इसके लिए आपको अपने भंडारे की सूचना नगर पंचायत सिधौली कार्यालय में देना अति आवश्यक है। जिससे कि हम अपने वाहन एंवम सफाई कर्मचारियों को तैनात कर सके और नगर में जीरो वेस्ट पॉलिसी के तहत बड़े मंगल पर होने वाले आयोजनों को सफल बना सके। उन्होंने कहा है कि नगर को स्वच्छ बनाएं रखने में आप सभी नगरवासियों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
