समर कैंप में दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर के बच्चों ने बिखेरा जलवा।

डीपीएस सीतापुर में समर कैम्प का हुआ समापन, बच्चों को किये गये प्रमाण पत्र वितरित।

सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में गर्मी की छुट्टियों में 7 दिवसीय समर कैम्प (लेज़र एण्ड लर्न सीजन- 2) का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। स्कूल के बच्चों ने समर कैम्प में जो‌ सीखा उसकी प्रस्तुति दी और जलवा बिखेरा। जैसे कि योगा, मेडिटेशन, ताइक्वांडो, स्विमिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्टोरी टेलिंग, टेबल मैनर, पॉटरी, नृत्य, जुम्बा, एरोबिक्स, लोक -नृत्य, कम्युनिकेशन स्किल, स्केटिंग, लॉन टेनिस व कुकिंग विदाउट फ़ायर आदि में बच्चों ने अपने हुनर का प्रर्दशन किया। समर कैम्प के दौरान बच्चों ने सीतापुर शिक्षण संस्थान के कौशल केंद्र का भी शैक्षणिक भ्रमण किया।

जिसमें बच्चों को अनेक प्रकार के हस्त शिल्प कलाओं को देखने और समझने सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। समर कैंप के समापन अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर की प्रो वाइस चेयरपर्सन तनुश्री मेहरोत्रा ने सभी बच्चों की खूब प्रशंसा की और बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा समर कैम्प में बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक विकास व रचनात्मक कौशल द्वारा उनके व्यक्तित्व को उभरने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर. के. सिंह, हेडमिस्ट्रेस फरह़ इमाम, हेडमिस्ट्रेस सविता सिंह के द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सभी शिक्षक व प्रतिभागी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a comment