नाका पुलिस की सक्रियता से मिला मासूम को माँ का आँचल

लखनऊ: मदरसे में तालीम ले रहा पाँच वर्षिय रेहान रास्ता भटक कर चारबाग़ आ गया। आयशा मस्जिद के निकट मासूम का करुण रूदन सुनकर थाना नाका की नत्था चौकी प्रभारी रामकेश सिंह मासूम को लेकर चौकी आ गए चौकी पर मौजूद इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी ने मासूम रेहान को बिस्कुट-पानी खिलाकर उसे शांत कराया। तत्पश्चात नाका पुलिस ने अपनी खोज शुरू की, सारी रात तलाशने के बादआखिर नाका पुलिस रेहान को उसकी माँ से मिलाने में कामयाब हो गयी । आज सुबह अपने जिगर के टुकड़े को थाने पर पाकर माँ के आंसुओं का सैलाब बह निकला । रेहान भी माँ के आंचल से लिपट कर फ़ूट-फुट कर रोने लगा। ममता रूपी वात्सलय के इस मिलान को देखकर थाने पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों की आंखे भर आयी। जिसे लेकर इस सराहनीय कार्य की चहुँओर नाका पुलिस की प्रशंसा हो रही है ।

रिपोर्ट: मोहित लोधी

Leave a comment